
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी ने जनवितरण प्रणाली संचालकों के साथ बैठक की. इस बैठक में आधार सिडिंग शत- प्रतिशत करने और सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अपने दुकान में भंडारण पंजी, वितरण पंजी, अपवाद पंजी, निरीक्षण पंजी, शिकायत पंजी रखने का निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त बीडीओ ने दुकानों में माप-तौल विभाग से तराजू का सत्यापन कारने का निर्देश दिया है. मासिक खाद्यान्न वितरण प्रत्येक माह शत- प्रतिशत वितरण करने, प्रत्येक लाभुक का कार्ड संख्या एवं मुखिया का नाम पीडीएस दुकान के दीवार में लेखन करवाने, मासिक प्रतिवेदन शत-प्रतिशत प्रखंड कार्यालय में जमा करने एवं ग्रीन कार्ड वितरण का सूची भी प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार के संचालक उपस्थित थे.



