
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट केसरपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सभी आने जाने वाले लोगों की नियमित रूप से कोरोना जांच और मास्क चेकिंग की जा रही है या नहीं एवम् सभी गतिविधियों का पंजी में संधारण किया जा रहा या नहीं इसकी भी जांच की. इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा राजेश श्रीवास्तव, सहित अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे.











