
जमशेदपुर : कोरोना की दूसरी लहर से बचाव को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त है. इसके साथ ही शहर के समाजसेवी भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. इसी क्रम में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने साकची में विभिन्न चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चला कर कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच मास्क वितरण भी किया. पप्पू सरदार ने कहा कि अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क अवश्य पहनें. यदि आप मास्क नहीं पहनते हैं, तो इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं. इस दौरान उन्होंने मास्क को नाक के नीचे लटका कर चल रहे लोगों को भी टोका और नाक के ऊपर तक मास्क लगा कर चलने की सलाह दी.



