
आदित्यपुर- सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत अहले सुबह हरिओम नगर नदी घाट से अवैध ढुलाई कर रहे एक हाइवा जेएच 01 सीए 5946 को पकड़ा गया है. हाइवा के चालक के पास बालू उठाव संबंधी किसी प्रकार का कोई कागजात या चालान मौजूद नहीं था. गम्हरिया अंचल कार्यालय के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने हाइवा के चालक और मालिक के विरुद्ध आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर परिवहन कार्यालय से मालिक का नाम और पता मंगवाया है, ताकि उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके.











