
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन दी गयी है. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने हेदलजुड़ी, उल्दा, बराखुर्शी, महुलिया, बांकी, कराडूबा, बराजुरी, (कूल 7) पंचायत में कर यह जानकारी ली कि चयनित सभी स्थल पर सुचारू रूप से वैक्सिनेशन हो रहा है या नहीं. उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में 683 लोगों को वैक्सीन दी गयी है. इस दौरान उपरोक्त सभी पंचायतों के पंचायत सचिव मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं. इस दौरान वैक्सीनेशन साइट पर मेडिकल ऑफिसर, वेरीफायर, क्राउड मैनेजमेंट टीम, सुपरवाइजर, मोबिलाइजर द्वारा सुचारू रूप से अपने कार्यों का संपादन किया जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से सभी पंचायत में कार्यरत कर्मियों को मास्क के साथ दूरी बनाते हुए टीकाकरण का निर्देश दिया, ताकि किसी भी परिस्थिति में भीड़-भाड़ नहीं हो. उन्होंने इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही. वही चाकुलिया प्रखंड की विभिन्न पंचायत में कुल 376 लोगों को वैक्सीन दी गयी है. चाकुलिया बीडीओ देवलाल उरांव और सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने सभी केन्द्रों का दौरा कर वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया.






