
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी फागु बाबा शमशान घाट के पास पुलिस औऱ अपराधियों के हुए एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है. सुबह करीब 3.30 बजे यह घटना घटी. दोनों अपराधी सोनारी के बिंदल मॉल के उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के मुख्य शूटर है. दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि सोनारी के बिंदल मॉल के उडीपी रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना में शामिल शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली से जमशेदपुर लाया है. बुधवार के अहले सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस की टीम उसको घटना में प्रयुक्त किए गए पिस्टल को बरामद करने के लिए सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट लेकर आई थी. उन लोगों ने पुलिस को वह जगह दिखाई जहां पर उन्होंने हथियार छुपाया था. अपराधियों ने उसी पिस्टल को उठाया और पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उनके निचले हिस्से में गोली मारी जिससे वे लोग घायल हो गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद पुलिस ने हथियार को जप्त किया और घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एनकाउंटर की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी डाक्टर एहतेशाम वाकारिब, सिटी एसपी ललित मीणा समेत तमाम पदाधिकारी पहुंचे. इसके बाद पूरे घटनास्थल को सील कर दिया गया है. अजीत मंडल और मोहन यादव ने ही सोनारी के बिंदल मॉल के उडीपी रेस्टोरेंट में बैठे चार लोगों को गोलियां मार दी थी. पुलिस ने इन दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. दिल्ली से उन दोनों को पड़कर पुलिस यहां लाई है औऱ आज के बाद पिस्टल के रिकवरी करने के लिए सोनारी फागु बाबा श्मशान घाट पहुंची थी जहां पुलिस के साथ उनका मुठभेड़ हो गया.




