
नयी दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना से लड़ाई लड़ने की घोषणा कर दी है. इसके तहत कोरोना के टीका ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए नया दरवाजा खोज दिया गया है. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया कि एक मई से कोरोना का टीका 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी मिला करेगा. प्रधानमंत्री ने सोमवार को सभी विभागों की समीक्षा करने के बाद इसका फैसला लिया. 18 से अधिक के लोगों को यह टीका आराम से मिल सकेगा. इसके तहत वैक्सीन निर्माता कंपनियां सरकार को जारी किये गये अपने मासिक सेंट्रल ड्रग्स प्रयोगशाला के 50 फीसदी आपूर्ति करेंगे जबकि राज्य सरकार बाजार से 50 फीसदी की आपूर्ति करेगी. आपको बता दें कि पहले चरण में 60 साल से अधिक वालों को यह टीका मिला करता था. फिर 45 से ऊपर वालों के लिए टीका उपलब्ध करायी गयी और फिर इसकी उम्रसीमा को घटा दी गयी है. अब इसको दवा कंपनियां खुले बाजार में तय कीमत के आधार पर बेच सकेंगे. टीकाकरण का अभियान को तेज करने को कहा गया है. टीका कंपनियों को आगे बढ़कर ज्यादा उत्पादन करनने को कहा गया है. राज्यों को यह अधिकार दिया गया है कि वे लोग सीधे कंपनियों से जरूरत के हिसाब से टीका खरीद सकते है. 45 साल के ऊपर तक के लोगों को मुफ्त में यह टीका मिलेगा, लेकिन उससे कम वालों को पैसे देने पड़ेंगे.












