
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गरमनाला के पास बाइक सवार द्वारा छिनतई का मामला फर्जी निकला. शिकायत के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया. कमल जेठी बिस्टुपुर के आईसीआईसीआई बैंक से रुपए निकालने के बाद छिनतई की झूठी कहानी रची और शिकायत करने साकची थाना पहुंचा. कहानी रचते हुए कमल ने पुलिस को बताया कि वह रुपए निकालने के बाद वह केनेलाइट होटल जा रहा था. (नीचे पूरा विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें)
रास्ते में गरमनाला के पास बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और उसके पास से रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. छिनतई के बाद वह सड़क पर गिर गया. शिकायत के बाद पुलिस हरकत मे आई और कमल से पूछताछ करना शुरू किया. पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ. कमल को सीसीटीवी दिखाया गया. जिस जगह वह छिनतई की बात बता रहा था वहां ऐसा कुछ नही था. जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ कि तो उसने सारी बात पुलिस के सामने उगल दी. उसने पुलिस की बताया कि रुपए निकालने के बाद उसे मानगो के एक साथी को पीएफ का पैसा बताकर रखवा दिया था. पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर लिए. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया. पुलिस ने रुपए बरामद कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.













