
जमशेदपुरः मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप, तो कभी आसमान में बादल छाये रहते हैं. इसी के साथ लगातार दो दिनों से तापमान गिरावट देखने को मिली है. कल यानी रविवार को अधिकतम तापमान 38.7 तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था. इसी के साथ आज यानी सोमवार को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. इसी के साथ अगले दो दिन यानी बुधवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. साथ ही तेज वर्षा होने की संभावना है. बुधवार को अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है. गुरुवार के तापमान में 2 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकतम पारा 40 डिग्री तथा न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. शनिवार को भी लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है. शनिवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो समान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है. रविवार को अधिकतम तापमान 41 तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.













