
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन) की घोषणा की है. सरकार द्वारा पारित गाइड लाइन का ग्रामीण क्षेत्रों अनुपालन देखने को मिल रहा है. सरकार की घोषणा के अनुरूप बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड में मेडिकल स्टोर, सब्जी और किराना की दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकानें बंद हैं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रखंड में सरकार की घोषणा का समर्थन करते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर सरकार की नियमों का अनुपालन कर रहे हैं. लॉकडाउन का असर सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है. चाकुलिया और बहरागोड़ा की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. सड़कें वीरान पड़ी हुई हैं. एक-दो लोग ही सड़कों पर दिख रहे हैं. जरूरत के मुताबिक ग्रामीण घर से बाहर मास्क पहनकर निकल रहे हैं और अपना काम कर जल्द ही निपटा कर वापस घर लौट रहे हैं. लोगों की चेहरे पर कोरोना का दहशत साफ दिख रही है.



