
जमशेदपुर : मानगो पेयजल विभाग (पीएचडी) के सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार सिंह करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे. पिछले बुधवार को आधी रात उनका टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान देहांत हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही विभाग व उनके सगे संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर मानगो पीएचडी कार्यालय में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. साथ ही उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर कार्यालय की बड़ा बाबू- मधुमति राउत, सर्किल इंस्पेक्टर वकील सिंह, भाजमो नेता संतोष भगत, बिजेन्दर सिंह, मिस्त्री सुखराम चौधरी, सत्यनारायण माझी, अनिल महली, अशोक दास व अन्य उपस्थित थे.



