
जमशेदपुर : आस्था और ऊपर वाले की दुआ हो, तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है. टेल्को के बारीनगर निवासी बच्ची माहीरा फातिमा के साथ कुछ ऐसी ही मिसाल पेश आ रही है. पांच वर्षीय माहीरा ने भी इस बार रोजा रखा है. टेल्को के विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा माहीरा इस प्रचंड गर्मी में भी हर दिन रोजा रख रही है. उसके पिता कमाल अख्तर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन और मां अंजुम सगिरा गृहणी हैं. कमाल अख्तर ने बताया कि उनकी नन्ही सी बेटी माहीरा देश में अमन चैन की दुआ कर रही है. साथ ही देश को कोरोना मुक्त और इस महामारी की चपेट में आये लोगों के स्वस्थ होने की भी दुआ कर रही है.















