
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ट्राफिक डीएसपी बबन सिंह इन दिनों ट्रैफिक नियमों का पालन सख्ती से करने में लगे हुए है. उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास नो पार्किंग में खड़ी बस कृष्णा रथ को पकड़ा. जब उन्होंने बस के कागजातों की जांच की तो उसके पास कई सारे कागजात नहीं थे. बस का रोड टैक्स भी जून 2019 से नहीं दिया गया था. उन्होंने बस जप्त कर लिया. डीटीओ से जांच करवाने पर पता चला की बस का कुल 2.24 लाख रुपए का टैक्स नहीं दिया गया है. बस को जप्त कर डीएसपी कार्यालय के बाहर लगाया गया है. डीएसपी ट्रैफिक बबन सिंह ने बताया कि वे बस स्टैंड के पास जांच कर रहे थे. इतने में टाटा से रांची चलने वाली बस कृष्णा रथ नो पार्किंग में खड़ी कर यात्री बैठा रहे थे. उन्हे पकड़ने के बाद उसके कागजात की जांच की गई. बस का पोल्युएशन सर्टिफिकेट भी नहीं पाया गया इसके अलावा इंश्योरेंस भी फेल है. बस पर कुल 2.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर बस मालिक पर कार्रवाई की जाएगी.















