
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की गला दबाकर मार डाला. घाटशिला प्रखंड के फारेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुड़ाकाटी धीवर टोला में यह घटना घटी, जहां छोटे झगड़े के कारण पति ने पत्नी को मार डाला. पत्नी को मारने के बाद उसने खुद जान देने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास किया. मरने वाली महिला 25 साल की पुकलू धीवर है जबकि मारने वाले पति काटू धीवर है. वह अपनी मां और पत्नी के साथ साथ पांच बच्चों के साथ रहता है. बताया जाता है कि उसने उक्त महिला से दूसरी शादी पांच साल पहले की थी. दूसरी शादी उसने उसकी मौत के बाद की थी. इन दोनों से भी तीन साल की एक बेटी थी. पांच साल पहले ही बीमारी के कारण उसकी पहली पत्नी की मौत हो गयी थी. कुछ विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. आरोपी की मां ने बताया कि बेटा कुछ दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था. उसी में उसने हत्या कर दी. आरोपी की मां ने बताया कि शुक्रवार की रात को उसके बेटे के कमरे से चिल्लाने से आवाज आयी तो देखा कि काटू अपनी पत्नी का गला दबाया हुआ है. उसने कोशिश की कि बहु को बचा लें, लेकिन उसके बेटे ने उस पर भी हमला कर दिया. वह खुद जान ब चाकर घर से बाहर निकल गयी. सुबह में उसने देखा कि बहुत की लाश बड़ी हुई है और बेटा जहर खाकर गिरा हुआ है. उसने स्थानीय लोगों को हल्लाकर बुलाया, जिसके बाद पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को हिरासत में ले लिया.

















