
जमशेदपुर:जमशेदपुर से सटे बोडाम थाना अंतर्गत गौड़डीह निवासी दीजा मंडल और उसके परिवार को मंझले भाई समापदो मंडल उसकी पत्नी छबि मंडल और बेटे प्रकाश मंडल ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. इस घटना में दीजा की पत्नी रेखा रानी मंडल और मां पंतो बाला मंडल को भी गंभीर चोटें आई है. इधर घटना के बाद घायलों को इलाज के लिया एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां दीजा की पत्नी रेखा की स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. दीजा ने बताया कि उसका भाई संपत्ति हड़पना चाहता है. वे लोग तीन भाई है, सभी भाई अपना अपना हिस्सा ले चुके है. सभी घर भी बनवा रहे है. शुक्रवार की सुबह वह काम कर रहा था, इतने में समापदो उनके साथ उलझ गया. थोड़ी देर बाद उसके परिवार के सभी लोग आ गए और मारपीट कर घायल कर दिया.





