
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याणनगर के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद सूरज गिरी और सोनू ने घायल को ऑटो की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी श्यामधर शुक्ला के रूप में की गई. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. इधर स्थानीय लोगों ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि श्यामधर शुक्ला स्कूटी से मानगो की ओर जा रहे थे जबकि ट्रक भुइयांडीह की ओर जा रहा था. कल्याणनगर के पास श्यामधर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए, जिसके बाद सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया.




