
जमशेदपुर : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले वर्ष कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान टीएमएच, टेल्को अस्पताल, टिनप्लेट अस्पताल एवं टाटा समूह द्वारा स्वास्थ्य सेवा दे रहे स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना पीड़ित मरीजों का मुफ्त इलाज किया गयाl उसे सभी लोगों ने सराहाl इसमें कोई शक नही कि टीएमएच के द्वारा दी जा रही सेवाओं के कारण ही जमशेदपुर के नागरिकों को सही इलाज मिल पा रहा हैl रतन टाटा ने इस कोरोना काल में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तिजोरी देश वासियों के लिए खोल दी थीl जिसमें झारखंड और जमशेदपुर वासियों को विशेष मदद मिलीl इस वर्ष भी हम देख रहे हैं कि ऑक्सीजन गैस और सिलेंडर की जब कमी होने लगी तो दानवीर रतन टाटा ने इस संकट में भी ऐतिहासिक मदद कीl उन्हें कोटि-कोटि नमनl लेकिन दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कोरोना के इस दूसरे दौर में टाटा समूह के किसी भी अस्पताल में कोरोना पीड़ित मरीजों का मुफ़्त इलाज नहीं हो रहा हैl जबकि मध्यम वर्गीय एवं गरीब लोग पिछले वर्ष से ही कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार हैंl मध्यम एवं छोटे तबके का व्यापार बुरे हाल में हैंl रोजमर्रा कमाने वाले लोग घरों में बेकार बैठे हैंl कोरोना के दूसरे दौर में ऐसा कोई घर या परिवार नही जो बीमार न हुआ होl इस वर्ष ये बीमारी पिछले वर्ष की तुलना में भयानक रूप में आई हैl हजारों लोगों ने अपने लोगों को खोया हैं और खो रहे हैंl लोगों के पास खाने के लिए पैसा नहीं, दैनिक जीवन यापन करने के जरूरत के समानों के लिए पैसा नही हैl ऐसी स्थिति में टीएमएच जैसे अस्पताल में इलाज के लिए शुल्क लिया जा रहा हैंl जो कि बहुत दु:खद हैl राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री भी इस ओर ध्यान दें और टाटा समूह की अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराएंl साथ ही सीएसआर (CSR) के अंतर्गत इन अस्पतालों को जो सुविधा मिलती उसमें ये कोरोना मरीजों का इलाज फ्री में करेंl ये अपेक्षा है कि टाटा समूह ने मानवता को हमेशा ऊपर रखा हैं और आज इसकी ओर ज्यादा जरूरत हैंl मजबूर, लाचार लोगों की मदद करें, उन्हें नि:शुल्क उपचार देने की कृपा करेंl



