
चाकुलिया : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय रायबासा की शिक्षिका राधी पुर्ति के साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कानन पात्र द्वारा द्वितीय सेवा पुस्तिका खोलने के एवज पर रिश्वत मांगने, अभद्र व्यवहार करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामला को देखते हुए आज पूर्वी सिंहभूम जिला के अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ क बैनर तले ( शिक्षकों) सदस्यों ने एक घंटा वर्चुअल धरना अपने अपने आवास पर दिया है. ज्ञात हो कि शिक्षिका द्वारा बीईईओ कानन पात्र के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट के तहत आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 158/21 दिनांक 7/5/21को केस दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा बीईईओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस मामला को लेकर शिक्षकों में आक्रोशित है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के सभी सदस्यों ने धरना देकर प्रशासन से मांग किया है कि शिक्षिका को अविलंब न्याय दिलाये और जल्द से जल्द बीईईओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाये.













