
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की बेनाशोल पंचायत के सोहदा गांव निवासी कोरोना संक्रमित एक परिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक रामदास सोरेन के निर्देश पर अनाज पहुंचाया है. विदित हो की कोरोना संक्रमित परिवार ने झामुमो के जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहाली से मदद की गुहार लगाई थी. जिसपर परिवार को चावल ,दाल ,आलू ,प्याज, तेल ,साबुन आदि खाद्य सामग्री देकर आर्थिक सहयोग किया गया.मालूम हो कि उक्त परिवार के मां और दो बेटियां करोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके कारण सभी परिवार सेंट्रल स्कूल कॉलोनी के क्वार्टर में 1 सप्ताह से होम आइसोलेशन में है. उनके घर में खाद्य सामग्री समाप्त होने के कारण दो दिनों से परिवार को भोजन नहीं मिल रहा था. उन लोगों झामुमो नेता गौरांग माहली से मदद की गुहार लगाई थी.सूचना पाकर झामुमो ने परिवार की मदद की. मौके पर गौरांग माहली ने कहा कि कोई भी परिवार करोना से संक्रमित हैं और अत्यधिक गरीब है तो वैसे परिवार को झामुमो द्वारा खाद्य सामग्री देकर आर्थिक सहयोग किया जाएगा. मौके पर झामुमो अध्यक्ष गणेश टुडु, मजदूर नेता सुनाराम सोरेन, गणेश मार्डी समेत अन्य उपस्थित थे.





