
जमशेदपुर:जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत दिल्ली दरबार के पास एक युवती से पर्स की छिनतई करने वाले दो युवकों को साकची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में बारीडीह निवासी जैसन लिंकन और सिदगोड़ा निवासी बादल तिर्की शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है. बता दे कि 17 मई को युवती बाजार करने आई थी. दिल्ली दरबार के पास पीछे से आए युवकों ने पर्स की छिनतई कर ली. पर्स में एक हजार नकद, एक मोबाइल और कुछ दस्तावेज थे. चोरों ने दस्तावेज को फेंक दिया और नकद और मोबाइल अपने पास रख लिए.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




