
बहरागोड़ा : कोरोना के इस दौर में देश और राज्य की कठिन परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए सभी को एक दूसरे की मदद हेतु आगे आने की जरूरत है. इसे ही मूल मंत्र मानते हुए आज नाम्या फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों द्वारा बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत में सहिया और सेविका जैसे कोरोना वॉरियर्स के बीच सेनिटाइजर, एन 95 मास्क, दस्ताना समेत अनेकों सुरक्षा किट का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेविका और सहिया दीदी ने जिस तरह अपने कर्तव्य का पालन करते हुए क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य सेवा कोरोना वॉरियर्स के रूप में दे रही हैं वह सराहनीय है. कहा कि नाम्या फाउंडेशन ने ऐसे कोरोना वॉरियर्स के बीच सुरक्षा किट का वितरण करना सराहनीय काम है. इससे स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित रहकर और भी उत्साह के साथ क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे पायेंगे. मौके पर उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाने में सरकार, प्रशासन की सहयोग करने की अपील की है. कुणाल ने कहा कि प्रशासन को आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए और संभावित तीसरी लहर के लिए इन फ्रंटलाईन कोरोना योद्धाओं को और सुरक्षित रखने हेतु यह पहल जारी रहेगा. इस अवसर पर मिंटू पाल, सत्यव्रत पंडा, अंबू घोष, अरुण पेडा, देबू दंडपाट, बापी नायक, कौशिक दंडपाट, हबलू दंडपाट समेत अन्य उपस्थित थे.




