
रांची : झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पन्नों का पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने हर आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन (टीका) उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि गरीब राज्य होने के अलावा पूरे देश को ऑक्सीजन से लेकर सभी चीजों में झारखंड प्रदेश के लोग काफी मदद करते है. ऐसे में जरूरी है कि राज्य के लोगों को मुफ्त टीका दिया जाये. मुफ्त टीकाकरण के अलावा राज्य सरकार की ओर से जो टीका का डिमांड वैक्सीन कंपनियों से की गयी है, वह भी उपलब्ध कराने की अपील की गयी है. उन्होंने बताया है कि 18 से 44 साल तक की कुल आबादी झारखंड में 1.57 करोड़ रुपये आयेगा, जिसके तहत 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है. अगर यह टीकाकरण 12 साल से 18 साल तक के लोगों को दिया जायेगा तो यह अतिरिक्त खर्च बढ़कर 1000 करोड़ रुपये और बढ़ जायेगा. इससे काफी संकट की स्थिति हो जायेगी. तीसरे वेभ के पहले यह सारी व्यवस्था कराने की अपील की गयी है. उन्होने यह भी लिखा है कि कोरोना से अगर लोगों को बचाना है तो टीकाकरण जरूरी है, ऐसे में टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज करनी होगी. पल्स पोलियो जैसे अभियान जब केंद्र सरकार ही संचालित करती है तो फिर इसका टीका का पैसा उनसे क्यों मांगा जा रहा है.
दूसरी ओर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के सांसदों को ही चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि क्यों नहीं केंद्र सरकार से सारे सांसद बात कर झारखंड को टीका दिला रहे है. टीका का स्टॉक खत्म हो चुका है, ऐसे में टीकाकरण अभियान को रोकने की स्थिति आ गयी है. इसको लेकर पहले सांसदों को पहल करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा दिल दिखाना चाहिए.





