
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी स्थित आईआरबी –2 कैंप के आरक्षी पद पर पदस्थापित विजय कुमार बानरा ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ नौकरी ली थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब विजय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी को पेंशन देने के लिए कागजी कार्रवाई की गई. इस दौरान पता चला कि विजय ने चाईबासा से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर एसटी कैटेगरी में नौकरी ली था, जबकि वह ओबीसी कैटेगरी के अंतर्गत आता है. जानकारी मिलने के बाद आईआरबी के पदाधिकारी सुमन कुमार के बयान पर मुसाबनी थाना में मृतक विजय कुमार बानरा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विजय ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र से अब तक कहां कहां लाभ लिया है. मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार बानरा ओबीसी कैटगरी से आता है पर उसने एसटी कैटगरी का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाया और 2008 में आईआरबी में आरक्षी के पद पर ज्वाइनिंग की. बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी.




