
चाकुलिया : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भालुकबिंदा वन सुरक्षा समिति के तत्वावधान में लॉकडाउन के मद्देनजर सादे समारोह आयोजित कर पर्यावरण दिवस मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित थी. पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व मे महिलाओं ने हाथों में पूजा की थाली लेकर शंख बजाते हुए जंगल में प्रवेश कर जंगल की पेड़ पौधों की पूजा की. महिलाओं ने पेड़ की पूजा कर जंगल संरक्षण करने का संकल्प लिया. मौके पर टूडू ने कहा की आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति की महिलायें जंगल की पूजा कर पेड़ पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सादे समारोह आयोजित कर पर्यावरण दिवस मनाया गया है. मौके पर सुमित्रा महतो, राधिका महतो, बासंती हांसदा, मंजू महतो, रानी मरांडी, गुरूवारी सोरेन, लीलावती दास, चपंक लता महतो,नीमाई मांडी, मानसिंह टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.




