
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत के पंचायत भवन की अधिकृत जमीन पर अवैध तरीके से आवास का निर्माण किया जा रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की थी. परंतु अब तक कोई उचित करवाई नही हुई है. इसके बाद गांव के युवा कुमार विदेश ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को ट्वीट करते हुए जानकारी देकर मामले को संज्ञान में लेने के लिए आग्रह किया था. इसकी अहमियत को देखते हुए कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड पुलिस को ट्वीट कर इस मामले पर उचित कार्रवाई करने की आग्रह किया है. कुछ मिनटों में ही इस मामले पर जमशेदपुर पुलिस के द्वारा संज्ञान लिया गया और सूचित किया गया कि यथासंभव उचित कार्यवाही की जा रही है.




