
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा एनएच की जर्जर सर्विस सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग को लेकर युवा संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान चलाया. मौके पर जगदीश राय ने बताया कि सर्विस सड़क की मरम्मत के लिए सदस्यों ने लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर मांग पत्रप्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला के उपायुक्त के नाम पत्र लिखकर अविलम्ब बहरागोड़ा कॉलेज से माटिहाना तक जर्जर सर्विस सड़क की गुणवत्तापूर्वक मरम्मत कराने की मांग की जाएगी.युवा संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने बताया कि उक्त सर्विस सड़क से लगातार भारी मालवाहकों की आवाजाही और बड़े- बड़े वाहनों की कतार लगी रहती है. जिससे स्थानीय ग्रामीण, साइकिल, मोटरसाइकिल और छोटे वाहनों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.

साथ ही धूल से खुले वाहनों में आवाजाही हेतु प्रदूषण का सामना करना पड़ता है. सर्विस सड़क इतना जर्जर हो गया है कि कभी- कभी तो वाहनों के गुल्ले टूट जाने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न जाती है. कहा कि सड़क पर गड्डे उभर आये है जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती है. युवा संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने इस मामले को स्थानीय सांसद, विधायक के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) को भी प्रतिलिपि सौंपने की बात कही. हस्ताक्षर अभियान में राहुल वाजपेयी,बिशु ओझा, सौरभ मिश्रा, बाबू माइति, सत्यब्रत पंडा, अरूप गिरी, स्वपन साहू, भक्त नारायण मंडल, देवदास बाला, लक्ष्मी माइति समेत अन्य लोग शामिल थे.






