• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur- rural- बहरागोड़ा के शहीद गणेश हांसदा के आश्रितों को एक वर्ष बाद भी नही मिली नौकरी, पांच एकड़ जमीन और एक अदद पीएम आवास, पढ़े, किन किन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


बहरागोड़ा : लद्दाख के गलवान घाटी में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए बहरागोड़ा के कोसाफलिया निवासी शहीद गणेश हांसदा समेत 20 जवान शहीद हो गये थे. शहीद गणेश हांसदा के शहादत के एक वर्ष हो गये. इसके बावजूद भी आश्रित परिवार को अबतक किसी प्रकार की सरकारी सहायता नही मिल पाई है जिससे परिवार के लोग मायूस है. राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को एक सरकारी नौकरी, मनपंसद जगह पर पांच एकड़ जमीन और पेट्रोल पम्प देने के लिए केन्द्र सरकार से अनुशंसा करने की दिए गये वादे पर सरकार द्वारा अबतक कोई पहल नही हुई है. सबसे आश्चर्य की बात है कि बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन द्वारा विगत वर्ष शहीद के माता – पिता और परिवार को एक प्रधानमंत्री आवास तत्काल मुहैया कराने की बात कही गई थी परंतु एक वर्ष बितने के पश्चात भी अबतक आश्रित परिवार को एक अदद पीएम आवास भी नसीब नही हुआ है. मजबूरन परिवार आज भी कच्ची मिट्टी के घर में रहने पर विवश है. शहीद के बड़ा भाई दिनेश हांसदा ने कहा कि पीएम आवास के लिए उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही कागजात प्रखंड कार्यालय में जमा कर दिया है परंतु अब तक आवास का लाभ परिवार को नही मिला है.उसने कहा कि उसके भाई की शहादत पर मंत्री, विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने कई योजना और परिवार को लाभ पहुंचाने की घोषणाओं की लड़ी लगाई थी, परंतु एक वर्ष बीतने के पश्चात भी परिवार को एक भी योजना का लाभ परिवार को नही मिला है. सभी के वादे झूठे साबित हो रहे हैं.

परिवार आज भी शहीद के सम्मान में सरकार द्वारा दिए गये वादे और आश्वासन का इंतजार कर रहे हैं कि कब सरकार को अपनी किए गये वादे याद आएगी कि परिवार और गांव को इसका लाभ मिलेगा. किसी प्रकार की पहल नही होने पर शहीद के परिवार मायूस है. शहीद गणेश हांसदा के शहादत पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री चंपइ सोरेन को शहीद के गांव कोसाफलिया भेजकर परिवार को सरकारी लाभ देने की घोषणा की थी. शहीद की मां कापरा हांसदा ने बताया कि मंत्री चंपइ सोरेन ने अपनी मोबाइल से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कराई थी. सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया था कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. शहीद के शहादत के एक वर्ष बीतने के पश्चात भी परिवार के किसी भी सदस्य को अबतक नौकरी नही मिली है. सीएम के आश्वासन को भी अधिकारियों ने झूठा साबित कर दिया है. एक साल बीत जाने के बावजूद शहीद के आश्रितों को अबतक नौकरी देने की बात पर किसी प्रकार की कोई पहल प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा प्रारंभ नही की गई है. आज भी परिवार के लोग आस लगाये बैठे है कि कभी ना कभी सरकार को अपनी किए वादे याद आएगी और सरकार परिवार को लाभ पहुंचाने का काम करेगी.

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENT


बहरागोड़ा : लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से 15 जून को अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया गांव निवासी शहीद गणेश हांसदा समेत 20 जवानों शहीद हुए थे. गणेश हांसदा की शहादत दिवस पर बुधवार को बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी कोसाफलिया गांव पहुंचकर शहीद के परिवार से मिलकर शहीद की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर श्री षाड़गी ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा की शहादत बेकार नही जाएगा. कहा कि युवा शहीद गणेश हांसदा की शहादत से प्रेरणा ले और देश की सेवा में आगे आये. कहा कि झारखंड और देश के हर युवा के लिए देश के प्रति समर्पण का उदाहरण बनकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे. कहा कि शहीद गणेश हांसदा शहीद होकर अपना और परिवार के साथ साथ झारखंड का नाम रोशन किया है.उन्होंने कहा कि आज शहादत दिवस के अवसर पर हम सभी आज परिवार के साथ खड़े है. कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि शहीदों को सम्मान देने की बात करने वाले नेताओं की सरकार है परंतु शहीद के शहादत के एक वर्ष बीतने के पश्चात भी परिवार को सरकार से कुछ भी लाभ नही मिल पाया है. शहीद के पिता को वृद्धा पेंशन लेने के लिए आज सरकारी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है यह दुर्भाग्य की बात है.
डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने शहीद गणेश हांसदा के माता पिता को किया सम्मानित

बहरागोड़ा : गलबान घाटी में शहीद हुए वीर गणेश हांसदा के शहादत दिवस के मौके पर उनके घर जाकर घाटशिला के समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने शहीद गणेश हांसदा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. डॉ सुनीता ने उनके परिवार से मिलकर उनके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. डॉ सुनीता ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा भारत माता के सच्चे सपूत थे, उन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर पूरे कोल्हान का मान बढ़ाया है. हम सबों को उनके बलिदान से सीख लेने की जरूरत है कि जिंदगी बड़ी हो ना हो, पर देश के लिए मर मिटने का ज़ज्बा होना चाहिए. मौके पर शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद, सैनिक परिषद के सम्मानित सदस्य, लीला सिंह, मदन टुडू,प्रीतम सोरेन, सोमनाथ पात्र ,गणेश मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.
युवा संघर्ष वाहिनी ने गलवान के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : आज ही के दिन देर रात गत वर्ष चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए बहरागोड़ा के कोसाफलिया गांव निवासी वीर शहीद गणेश हांसदा समेत भारत माता के 20 वीर सपूत शहीद हो गए थे. उनकी स्मृति में बहरागोड़ा के युवा सँघर्ष वाहिनी के सदस्यों द्वारा पीडब्ल्यू चौक पर वीर शहीद गणेश हांसदा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दो मिनट का मौन धारण कर शहीद गणेश हांसदा समेत 20 वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई.मौके पर सदस्यों ने वीर शहीद गणेश हांसदा अमर रहे का नारा लगाया. मौके पर जगदीश राय,सत्यब्रत पंडा,मनोज मिश्रा,बीरू नायक,रामबहादुर पाठक,राजा पंडा,बिशु ओझा,लक्ष्मी माइती, सुशांत पाल,दीपू कर समेत अन्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video

August 3, 2026
Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित
खबर

Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित

August 2, 2026
Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा
खबर

Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

August 2, 2026
Next Post

Jamshedpur : पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा-गलवान घाटी के शहीद गणेश हांसदा व कुंदन कांत ओझा के परिजनों को मिले सरकारी नौकरी व जमीन

Deoghar : देवघर में सिपाही विद्रोह के तीन शहीद सलामत अली, अमानत अली व शेख हारो को दी गयी श्रद्धांजलि, आश्रितों को किया गया सम्मानित

jamshedpur- mgm-hospital- incident- एमजीएम के सर्जिकल वार्ड के तीसरे तल्ले से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या, पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News