
देहरादूनः विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नामों पर आम सहमति बनी. इसके बाद श्री धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनेंगे. इसके पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात में अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मोर्या को सौंपा दिया. इसके बाद उत्तराखंड में नये सीएम को लेकर शनिवार को विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद थे. तीऱथ सिंह राउत कुछ माह पहले ही उनको कमान सौंपी गयी थी. इससे पूर्व त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम थे. विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शीर्ष नेताओं ने त्रिवेंद्र स्थान पर तीरथ रावत को कमान सौंपी थी. लेकिन कम अंतराल में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. हलांकि उनके इस्तीफा का पुख्ता कारण नहीं पता चल पा रहा है कि किन कारणों से उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है. देर रात तक उनके इस्तीफे की खबर आ रही थी लेकिन राज्यपाल को उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं सौंपा था. जिसके कारण कुछ अटकलें भी लगाई जा रही थी. लेकिन इतना जरुर था कि उत्तराखंड में नेतृ्त्व परिवर्तन किया जा सकता है. लेकिन देर रात उनके इस्तीफे की खबर मिलते ही नए सीएम के नामों का एलान करने के लिए विधायक दल की बैठक देहरादून में हुई. जिसके लिए पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया है. सीएम के नाम के लिए आम सहमति जरुरी है. ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम के नामों की घोषणा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा. इसके लिए सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, विशन सिंह चुफाल, पुष्कर सिंह धामी के नामों पर चर्चा होगी. नेतृत्व परिवर्तन की भांति सीएम के नाम को लेकर भाजपा आला कमान इस बार भी चौंकाने पर आया तो गैर विघायकों पर भी भाजपा दांव खेल सकती है. अगर ऐसी संभावना बनती है तो केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पर दांव खेल सकती है. ऐसी स्थिति में बतौर सीएम छह माह का कार्यकाल पूरा करने से दो माह पहले ही विधानसभा को भंग कर चुनाव की सिफारिश कर दें.



