
जमशेदपुरः सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक एक महिला का कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा था. ग्रामीणों ने उसे कटा हुआ सिर लेकर घूमता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक महिला का कटा हुआ सिर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने सिर बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कटा हुआ सिर किसका है और महिला का बाकी का शरीर किसका है. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह मंगलवार को महिला का कटा हुआ सिर एक बैग में लेकर घूम रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



