
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की माटियाबाधी पंचायत के गंगा और घाघरा गांव के बीच स्थित गोटाशिला पहाड़ की पूजा करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने दो किमी पैदल चलकर गोटाशिला मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक कतार में खड़ा होकर भगवान शिव की पूजा की. ग्रामीणों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और लोग सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण वर्षो से पूजा करते आ रहे हैं और इस पूजा से ग्रामीणों की आस्था जुड़ी हुई है. गोटाशिला पाहाड़ पुजा के अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर गोटाशिला मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.मौके पर घनश्याम महतो, बलराम महतो,बासुदेव महतो,ठाकुरदास हेम्ब्रम,गुणा महतो,पिकलु महतो,राजा बारीक,पिंटु महतो,चित्त महतो,समीर महतो,जादूनाथ हेम्ब्रम,देवाशीष दास,राजू कर्मकार,मनोज गोप,बुलबुल मंडल,राजा राम गोप,शुभदीप दास,कनाई गोप,बिकास महतो,राहुल गिरी,बिकास दास समेत अन्य उपस्थित थे.





