
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दलमा बेस कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के कारण दर्जनों लोगों के लगभग लाखों रुपए के घरेलू उपकरण जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी दी. दलमा बेस कॉलोनी पहुंचकर विकास सिंह ने प्रत्येक घर में जाकर स्थिति को देखा कि लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए हैं. विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार को दूरभाष में पूरे मामले की जानकारी दी और साथ ही बता दिया कि अगर दोबारा ऐसी घटना घटेगी तो खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ेगा. साथ ही विभाग को कहा कि अपने खर्चे से सभी मकानों में सर्विस लाइन बहाल करें. स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने में भी विभाग के अधिकारियों द्वारा बात को नहीं सुना गया, आज तो सामान गया कल जान भी जा सकती हैं. विकास सिंह ने बताया कि कल कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में जाकर प्रदर्शन किया जाएगा. मुख्य रूप से रामाश्रय राय के दो पंखे, उत्तम सिंह के दो पंखे, एस पी सिंह के फिल्टर मशीन एवं तीन पंखे, अमरेश झा के टीवी फ्रिज फिल्टर मशीन एवं दो पंखे ,आरपी यादव के दो पंखे, चितरंजन सिंह के इनवरटर एवं उपेंद्र प्रसाद का फ्रिज जलकर खाक हो गया. इस मौके पर विकास सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान एवं महेंद्र शर्मा उपस्थित थे.



