
रांची : झारखंड में एक बार फिर से अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया गया है. इसके तहत कई नये पदाधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक कोटी में प्रोन्नति दी गयी है. झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोमोशन दिया गया है.
इनको दिया गया प्रोमोशन : (नीचे देखे पूरी सूची)
- परियोजना निदेशक, झारखण्ड ट्राईब डेवलपमेंट सोसायटी, रांची के पद पर पदस्थापित भीष्म कुमार, भा.प्र.से. को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level12-78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री कुमार प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.
- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, राँची के पद पर पदस्थापित यतीन्द्र प्रसाद, भा.प्र.से. (झा: 2008) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12-78800-209200)के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री प्रसाद प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.
- संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित चन्द्र किशोर उराँव, भा.प्र.से. (झा: 2008) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12-78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री उराँव प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के रूप में बने रहेंगे.
- मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसायटी, राँची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार, भा.प्र.से. (झा: 2008) को दिनांक 12.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12-78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री कुमार प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.
- संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित मेघु बड़ाईक, भा.प्र.से. (झा: 2008) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12 78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री बड़ाईक प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपर सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखण्ड, राँची के रूप में बने रहेंगे.
- परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए०, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित चन्द्रशेखर प्रसाद, भा.प्र.से. (झा: 2008) को दिनांक 12.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12 78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है.श्री प्रसाद प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.
- संयुक्त सचिव, वाणिज्य कर विभाग, – झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित श्री मोती जॉर्ज लकड़ा, भा.प्र.से. (झा: 2008) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12 78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री लकड़ा प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपर सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड, राँची के रूप में बने रहेंगे.
- कारा महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार, भा.प्र.से. (झा: 2010) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12-78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री कुमार प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर पदस्थापित रहेंगे.
- संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार सिंह, भा.प्र.से. (झा: 2010) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level-12-78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री सिंह प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपर सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची के रूप में बने रहेंगे.
- संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित अरूण कुमार रतन, भा.प्र.से. (झा: 2010) को दिनांक 11.05.2021 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि (Level 12-78800-209200) के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की जाती है. श्री रतन प्रोन्नति के फलस्वरूप अगले आदेश तक अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, राँची के रूप में बने रहेंगे.
इनका हुआ तबादला : - अपर सचिव, वाणिज्य कर विभाग, – झारखण्ड के पद पर पदस्थापित श्री मोती जॉर्ज लकड़ा, भा.प्र.से. (झा: 2008) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर सचिव, कार्मिक, प्र०सु० तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- उपायुक्त, दुमका के पद पर पदस्थापित राजेश्वरी बी., भा.प्र.से. (झा: 2011) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है एवं प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लि०, राँची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, को विलोपित करते हुए अगले आदेश तक राजेश्वरी बी, भा.प्र.से. (झा: 2011) को मनरेगा आयुक्त, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- अपर सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित शांतनु कुमार अग्रहरी, भा.प्र.से. (झा: 2012 ) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- उप विकास आयुक्त, कोडरमा के पद से प्रभारमुक्त आर रॉनीटा, भा.प्र.से. (झा: 2015) को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, झारखण्ड पर्यटन विकास निगम, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित प्रेरणा दीक्षित, भा०प्र०से० ( झा: 2017 ) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक क्षेत्रीय निदेशक, आदित्यपुर क्षेत्र विकास प्राधिकार (आयडा) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है, को विलोपित करते हुए अगले आदेश तक प्रेरणा दीक्षित, भा०प्र०से० (झा: 2017 ) को संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





