
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में कुंडू भवन में शादी समारोह में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया. गोलमुरी नामदा बस्ती पानी टंकी के पास रहने वाले 42 वर्षीय बलबीर सिंह को जेल भेजा गया. उनके खिलाफ अवैध तरीके से फायरिंग करने का केस दर्ज कर जेल भेजा गया है. उनके पास से लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. मंगलवार की देर रात को जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कुंडू भवन में शादी समारोह में शामिल होने आए बारातियों ने हवाई फायरिंग कर दी. वहीं पास ही से गुजर रहे परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र दास की नजर फायरिंग करने वाले पर पड़ गई. उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए फायरिंग करने वाले को पकड़ा और थाना ले गए, जहां उससे पूछताछ की गयी और लाइसेंस दिखाने के बाद उनको गलत तरीके से फायरिंग करने पर जेल भेज दिया गया.





