
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत गांधीनगर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में बर्मामाइंस निवासी विवेक सोरेन को पकड़ा. पुलिस ने उसकी निशानदेही में 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने गोविंदा साहू उर्फ लल्ला को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजू ने बताया कि बुधवार को पुलिस गश्ती में थी. इस बीच बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. उनमें से विवेक ने बाइक से एक बैग फेंका और बाइक से उतरकर पैदल जाने लगा. पुलिस ने उसे पकड़ा और उनकी निशानदेही में बैग बरामद किया. उसके पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. वहीं गोविंदा मौके से फरार होने में सफल रहा. बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया. गुरुवार को दोनो को जेल भेज दिया गया है.




