
जमशेदपुरः बिरसानगर की रहने वाली भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महिला नेत्री ब्यूटी तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में सवाल उठाए हैं जो कि चिंताजनक है. उनका सवाल है कि जब रघुवर सरकार पूरे फुल फॉर्म में थी तो इस प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर क्यों नहीं रखा गया. दूसरी बात इतनी दिनों तक हुए झारखंड सरकार के मुखिया बने लेकिन लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया. मेरा सवाल पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से है कि प्रधानमंत्री आवास योजना आने से 2 वर्ष तक सत्ता में रहे और इस योजना के तहत धरातल पर 18 तक नहीं रखवा सके. इतने दिनों तक क्या कर रहे थे क्या कहीं सभी समेटने में तो नहीं लगे थे. अब वे हेमंत सरकार को दोष लगा रहे हैं कि डेढ़ वर्ष से हेमंत सरकार पीएम आवास के लिए कुछ नहीं कर रही हैं उसके लापरवाही की वजह से आवास बनने की रफ्तार धीमी चल रही हैं. पूर्व काल में सभी काम जहां बंद पड़े हैं वहां इनका आरोप क्या सही है, यह तो यही बात हुई कि अपना पड़ोसी पर लगाना पीएम आवास के लिए सबसे बड़ी महामारी तो रघुवर दास खुद हैं. चुनाव के पहले पीएम आवास के नाम पर आवास देने की पर्चियां बांट रहे थे. आज वहां एक तक नहीं रखा हुआ है इसका मतलब क्या होगा. उस आवास के तहत ऐसा क्या खेल खेले हैं उन्होंने वहां पर अभी तक एक ईट तक नहीं रखा गया. बिरसा नगर में जो पीएम आवास का कार्य चल रहा है वहां आने वाले समय में उस आवास पर समस्याएं खड़ी होगी. जहां से स्थानीय जगहों से 30 फीट ऊंची बिल्डिंग बन रही है वहां पर पानी निकासी का कोई साधन नहीं है पानी निकासी की जो साधन है वो 30 फीट ऊपर है और बिल्डिंग 30 फीट नीचे बन रही है. क्या यह आने वाले समय में गरीबों को समस्या में नहीं डाला जा रहा है. इसकी जांच जरूर होनी चाहिए.







