
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह ग्वाला बस्ती में मामूली विवाद के बाद सेवानिवृत हवलदार हरिद्वार सिंह ने अपने बेटे पर ही देसी कट्टा तान दिया. इधर बहस की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हरिद्वार सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो उसके घर से देसी कट्टा जिसमे एक गोली लगी हुई थी और दो गोली भी बरामद किया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई. यहां पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार सिंह बिहार पुलिस से सेवानिवृत हुए थे और फिलहाल बाबूडीह ग्वाला बस्ती में रह रहे है. बुधवार को बेटे राजकुमार सिंह के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था. इसी बीच हरिद्वार ने अपने पास रखा कट्टा निकालकर बेटे पर तान दिया. इस मामले में राजकुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है.






