
रांची : भारतीय पुलिस सेवा के तेज तर्रार व कर्मठ 2006 बैच के अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने सोमवार को जैप डीआईजी के रूप में अपना पदभार स्वत: ग्रहण किया. कोल्हान के 15वें डीआईजी के रूप में पदस्थापित रहने वाले श्री सिंह नक्सल विरूद्ध सघन अभियान के लिए पूरे राज्य में बेहतर आईपीएस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं तथा उनके चौदह माह के सफलतापूर्वक कार्यकाल का ही यह परिणाम रहा कि इस प्रमण्डल के तीनों जिला में नक्सल विरूद्ध सघन अभियान काफी कारगर रहा और डीजीपी नीरज सिन्हा ने भी इनके प्रयास और बेहतर कार्य को सराहा था. तीनों जिला में पुलिस व आम लोगों के बीच बेहतर संबंध भी काफी सराहे गयें और थाना आने वाले शिकायतकर्ता को बेहतर माहौल और व्यवहार तथा शालिनता की जो पृष्ठभूमि तैयार रही वह भी काफी उत्कृष्ठ रही. जैप डीआईजी के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात् श्री सिंह ने कहा कि जैप के अधीन कार्यों का बेहतर ढंग से सम्पादन होगा और जैप अपने दायित्व को भलि भांति और कर्मठतापूर्वक निर्वहन करेगी. जैप पुलिस जन आकांक्षा और विभाग के लिए उत्कृष्ठ बनें यह उनका सर्वोच्च प्राथमिकता है. गौरतलब हो कि श्री सिंह भारतीय
पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अधीनस्थ कार्यों का निष्पादन निष्ठा और कर्मठता के साथ-साथ लोगों के जनआकांक्षा के अनुरूप पुलिस की सराहणीय कार्य एक प्रेरणा बनीं है.





