
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की अधीकृत यूनियन रही टेल्को वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री रहे स्वर्गीय युगल किशोर यादव को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गयी. इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मजदूर नेता युगल यादव को श्रद्धांजलि दी गयी. प्रथम पुण्यतिथि टेल्को स्थित आवासीय परिसर में आयोजित हुआ. इस अवसर पर स्वर्गीय युगल किशोर यादव के साथी भी शामिल हुए और पुष्प अर्पित कर नमन किया. पुण्यतिथि का आयोजन कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस ज्योतिष यादव के नेतृत्व में की गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय युगल यादव किसी भी मजदूर पर अत्याचार या जुल्म होने पर बेचैन हो जाते थे. किसी भी कीमत पर मजदूर का साथ देते थे. कर्मचारियों को अच्छा वेतन सहित सभी प्रकार की सुविधाओं को बेहतर तरीके से दिलाया जा सके, इसके लिए प्रबंधन से लड़ाई लड़ते थे. एक बार तो उन्हे नौकरी से बैठा भी दिया गया था. फिर भी सत्य के मार्ग का त्याग नही किया. इतना ही नही कांग्रेस पार्टी के भी बड़े नेता रहे. वे टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के भी अध्यक्ष रहे. उनके कार्यकाल में प्रखण्ड कार्यकर्ता सम्मेलन में 1500 से 2000 लोग उपस्थित होते थे. सभी कार्यकर्ताओं का बहुत मान-सम्मान करते थे. मजदूर नेता गोपेश्वर बाबु के लोकसभा चुनाव में भी अग्रणी कर्ताधर्ता रहे और गोपेश्वर बाबु सांसद भी बनें. मजदूर क्षेत्र और कांग्रेस संगठन के सच्चे नेता के रूप में स्वर्गीय युगल किशोर यादव जी हमेशा याद किये जायेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परितोष सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, राम सुरेश प्रसाद, संजीव रंजन, सनातन भगत, रामाकांत करवा, उपेंद्र तिवारी, ऑडी राय, अभय सिंह, डॉक्टर योगेंद्र कुमार, सतीश चंद्र रजक, विजेंद्र साहू, कृष्णा कुमार सिंह, भोला यादव, विनोद प्रसाद, मनीष कुमार, अभिषेक यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे.




