
जमशेदपुर : कांग्रेस, झामुमो व राजद ने बुधवार को संयुक्त रूप से परसुडीह थाने के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. वे परसुडीह थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे थे. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला सचिव अंकुश बनर्जी कर रहे थे. उन्होंने परसुडीह थाना प्रभारी पर मनमानी करने समेत कई आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि परसुडीह थाना क्षेत्र में सीधे-सादे लोगों को परेशान किया जा रहा है. थाना में किसी की सुनवाई नहीं होती. मोबाइल कंपनियों से सांठ-गांठ कर टावर लगाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की गयी है. अब भी उन्हें नहीं हटाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.







