
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे मुसाबनी थाना क्षेत्र में पाइपलाइन के लिए पानी टंकी में काम करने के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूटने के कारण काम कर रहा मजदूर कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद उसके सहकर्मियों ने आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार मुसाबनी इलाके में शेन इंजियारिंग कंपनी पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है. इसी कंपनी में पिछले दो माह से कर्ण भी काम कर रहा था. कर्ण पानी की टंकी में काम कर रहा था. उसी दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा. फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.





