
जमशेदपुरः जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में अर्पित कच्छप के हत्या मामले के मुख्य आरोपी डेविड को पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लिया है. पुलिस ने उसे मंगलवार की रात को रिमांड पर लिया. फिलहाल पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है. पुलिस उसे 72 घंटे के लिए अपने पास रखेगी जिसके बाद उसे फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बता दे कि जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में 29 जून को अर्पित कच्छप के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी डेविड टोप्पो ने शनिवार को न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने डेविड के साथी सुनील रजक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. डेविड कई मामलों में फरार चल रहा था.













