
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सहायक आयुक्त उत्पाद एके मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने रात्रि गश्ती के क्रम में आजादनगर थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित पारडीह चौक से अवैध शराब लदी इंडिगो कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया. आबकारी विभाग ने चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके पास से आबकारी विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में ही सिर्फ बिकने वाली दस पेटी किंग्सगोल्ड व्हिस्की बरामद की गयी है. कुल 90 लीटर शराब थे, जिसको वह हाईवे पर अवैध तरीके से गाड़ी में भरकर बेचता था. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से हाईवे पर दारू की बिक्री बंद है. इसका लाभ उठाते हुए ये लोग अवैध तरीके से कारोबार कर रहे थे.















