
जमशेदपुर : शहर की सामाजिक संस्था प्रयास ने उपायुक्त से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कैंप लगाने की अनुमति मांगी हैं. आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में एंड्रॉयड मोबाइल नहीं होने के कारण कई लोग टीका से वंचित हैं. उधर इस संस्था ने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि संस्था को कैंप लगाने और टीका लगाने की अनुमति दी जाए ताकि जिनके पास मोबाइल नहीं है वह इससे टीका का लाभ ले सकें. वैसे कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जरूरत है टीकाकरण करवाना. जब तक पूर्ण रूप से लोगों को टीका नहीं लगेगा हम कोरोना पर काबू नहीं पा सकेंगे. ऐसे भी जरूरत है शहर से लेकर गांव तक टीकाकरण हो.



