जमशेदपुर : 8 अक्टूबर पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतिम दिन आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में संध्या 5:00 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 50 वर्षीय दंपति सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान एवं अध्यक्षीय भाषण हुआ. समारोह में मुख्य रूप से अरुण बाकरेवाल, उमेश शाह, सुभाष शाह बजरंग अग्रवाल, शंकर सिंघल, बालमुकुंद गोयल, प्रेम गोयल, अजय मुरारका, विनोद मित्तल, शंभू खन्ना, मुरलीधर केडिया, सीताराम अग्रवाल, निर्मल काबरा, चितरमल घूत, नंदकिशोर अग्रवाल, रामेश्वर भालोठिया, अशोक मोदी, मनोज अग्रवाल (टेल्को), श्रवण देबूका, गोपाल शाह, सुनील जैन (घाटशिला) आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन एवं भजन गायन श्री महावीर अग्रवाल द्वारा किया गया. दीप प्रज्वलन के पश्चात समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई. इसके बाद 50 वर्ष से अधिक दाम्पत्य जीवन पूर्ण करने वाले आदरणीय दंपतियों का सम्मान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात 8 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रीय शाखाओं में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसका विवरण इस प्रकार है: (नीचे भी पढ़ें)

जुगसलाई शाखा – बच्चों के लिए ‘खाओ गली’ थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ख्याति अग्रवाल, द्वितीय ऋषभ अग्रवाल एवं तृतीय प्रसाद कृषक अग्रवाल को दिया गया. महिलाओं के लिए ‘फ्लोरल’ थीम पर फैंसी ड्रेस में प्रथम रूपा अग्रवाल, द्वितीय नीलम धानुका एवं तृतीय अंकिता अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया. बच्चों की खेल प्रतियोगिता में प्रथम इशिता, द्वितीय अद्या एवं तृतीय अनुषा अग्रवाल विजेता रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

मानगो शाखा – लड्डू गोपाल का झूला सजाओ, क्ले से गणेश जी बनाओ एवं अग्रवाल समाज के गोत्र थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

5 अक्टूबर गोलमुरी शाखा – बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, रामायण प्रश्नोत्तरी एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन. (नीचे भी पढ़ें)
7 अक्टूबर – साकची शिव मंदिर से अग्रसेन भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उसी दिन अग्रसेन भवन में हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अन्य प्रतियोगिताएं – 50 वर्ष से अधिक महिलाओं के लिए ‘आंख पर पट्टी बांध कर मसाला पहचानो’ एवं संध्या में ‘सुरों की टकरार – अंताक्षरी’ का आयोजन किया गया.
सातवें दिन – राजस्थानी वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: बाल वर्ग में प्रथम ख्याति अग्रवाल, द्वितीय काव्या एवं कृषि अग्रवाल, तृतीय खुशी सर्राफ. टीनएज वर्ग में प्रथम प्रथम अग्रवाल, द्वितीय खुशी एवं जानवी अग्रवाल, तृतीय शताक्षी खन्ना. महिला वर्ग में प्रथम निक्की कांवटिया, द्वितीय राशि शर्मा एवं तृतीय नीलम देबूका विजेता रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अंत में सचिव मनोज पलसानिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया. उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती (नवरात्र के प्रथम दिन) को पूरी कमेटी द्वारा जुगसलाई गौशाला में गौ-सेवा की जाएगी और इसी के साथ महोत्सव का समापन होगा. 8 दिनों तक बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें प्रतिदिन गोलगप्पे, चाट, मंचूरियन, चाउमीन, फ्राइड राइस, पास्ता, इडली-डोसा, चाय, कॉफी, शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था थी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्वीनर चांदनी पाड़िया, प्रियंका पोद्दार, वर्षा भारती, पूजा अग्रवाल, गुड़िया अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नीलम देबूका, अनीता अग्रवाल, प्रियंका बंका, कविता अग्रवाल, सुनंदा कांवटिया, राधिका अग्रवाल, निधि मोदी, नेहा अग्रवाल, प्रियंका चौधरी, निशा सिंघल, ममता अग्रवाल, कविता अग्रवाल (सोनारी) आदि का भरपूर सहयोग रहा. साथ ही अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, युवा अध्यक्ष जगदीश खेमका, सचिव मनोज पलसानिया, वरिय उपाध्यक्ष मोहित शाह, उपाध्यक्ष मनीष खन्ना, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, युवा कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल, युवा सचिव अनंत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, निखिल शर्मा, गौरव जौनपुरिया, भजन गायक महावीर अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा.




