जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घाघीडीह क्षेत्र में जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया. इस अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने तथा उनके जीवन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आत्मिक संतोष और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का माध्यम है. बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखकर जो सुकून और आत्म संतुष्टि मिलती है, वह किसी भी सम्मान से बढ़कर है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उनकी सेवा, सम्मान और देखभाल करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. इसी भावना के साथ उनके आवासीय कार्यालय में बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं. इन प्रयासों का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के भाव से मनाते हुए ‘सेवा ही संगठन है’ के मंत्र को धरातल पर उतारना ही इस अभियान की मूल भावना है. भारतीय जनता युवा मोर्चा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा.





