
जमशेदपुरः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा कि आपसे नम्र निवेदन है कि हमारे अभिभावक और झारखंड के सर्वमान्य नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं दिवंगत बाबा कार्तिक उरांव को पद्म भूषण से सम्मानित कर झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को अनुग्रहित करने की कृपा करें.उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड राज्य तक ही सीमित नहीं है उनका विशाल व्यक्तित्व का प्रभाव बिहार, बंगाल, ओड़िशा और असम तक महसूस किया जाता है. शिबू सोरेन एक महान क्रातिकारी और झारखंड के सपूत है. उन्होंने लोक सभा, राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया है. इसी तरह बाबा कार्तिक उरांव भी आदिवासी समुदाय के ऐसे व्यक्तित्व रहे है, जिन्होंने न केवल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया बल्कि संपूर्ण आदिवासी समुदाय में गरीबी, पिछड़ेपन, अशिक्षा को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा.






