
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों के नेता अब एक मंच पर आ चुके हैं. गोविंदपुर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले इन्होंने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया. बता दें कि इन दिनों क्षेत्र के सड़कों में जलजमाव की समस्या सबसे ज्यादा है. पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को तोड़ा गया था, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद वापस सड़क को नहीं बनाया गया. जिस कारण सड़कों की स्थिति लगातार बदत्तर होते जा रही है. जलापूर्ति योजना में जगह- जगह लीकेज है. रेलवे फाटक की पास सड़क की स्थिति खराब है जिससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है. ऐसे तमाम मुद्दों के समाधान हेतु इन्होंने एक मंच पर आकर आंदोलन शुरू किया है. बुधवार को इसके लिए क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसे आगे राज्य के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा.





