
टोक्यो: टोक्यो ओलिंपिक में 4 अगस्त को 13वें दिन का खेल शानदार रहा. लवलीना ने कांस्य पदक जीता. इसके बाद रेसलर रवि दहिया भी सेमीफाइनल पहुंचे जहां उन्होने कजाकिस्तान के रेसलर को पटकनी देते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया. 57 किलोग्राम भार वर्ग में रवि दहिया ने कजाकिस्तान के नुरिस्लाम सनायेव को हराया. इसके साथ ही भारत ने एक और पदक अपने नाम कर लिया. दूसरी ओर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में टॉप पर रहते हुए क्वालीफिकेशन राउंड पूरा किया और फाइनल राउंड में जगह बनाई. वहीं, दीपक पूनिया भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अभी उनका मुकाबला होना बाकी है.





