
जमशेदपुर : न्यू बारीडीह पार्क की महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित यशवी इंटरनेशनल होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका एवं महिलाओं को अपने दायित्व से अवगत करा कर परिवार और समाज को खुशहाल बनाने के विषय पर चर्चा की गई। महोत्सव में बीना तिवारी, सरोज, रंजू, अनु, प्रभा, अमृता, विभा, पूनम, रूबी, सुगंधि, प्रतिमा, स्मिता, विजया समेत 25 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।







