
रांची : झारखंड में नयी मुसीबत बनकर ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) सामने आया है. राज्य में अब तक 166 लोगों में ब्लैक फंगस पाये जा चुके है, जिसमें 106 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 60 संदिग्ध पाये गये है. इनमें से 115 लोगों ने ब्लैक फंगस को मात भी दे दी है. वहीं, 31 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत भी हो चुकी है. अबतक राज्य में जितने केस है, उसमें 16 जमशेदपुर, 48 रांची, बोकारो में 6, चतरा में 2, धनबाद में 4, दुमका में 1, गढ़वा में 6, गिरीडीह में 6, गुमला में 1, हजारीबाग में 9, कोडरमा में 4, रामगढ़ में 4, साहेबगंज में 1, लातेहारमें 1, पलामू में 5 केस है. वहीं रांची में 6 एक्टिव केस है जबकि जमशेदपुर में 4 एक्टिव केस है. बोकारो, गढ़वा में दो-दो केस जबकि चतरा, धनबाद, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा और पलामू में एक-एक केस एक्टिव है.






